Advertisement

25 फरवरी से लाइफ लाइन बिश्रामपुर शहर में जरूरतमंद रोगियों को देगी अपनी सेवाएं

25 फरवरी से लाइफ लाइन बिश्रामपुर शहर में जरूरतमंद रोगियों को देगी अपनी सेवाएं

जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा तैयारियों में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर – 229 वां इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस लोगों को अपनी सेवाएं देने आगामी 25 फरवरी से 17 मार्च तक निशुल्क देने आ रही है।
जानकारी के अनुसार विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में दूसरी बार 229 वा इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट का निशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है जो 25 फरवरी से आगामी 17 मार्च तक निशुल्क चलेगा।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन विश्रामपुर में लाइफ लाइन एक्सप्रेस जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं देने जा रही है ।मानव हित सेवाभावी आयोजन में आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी 25 फरवरी से 2 मार्च तक ऑपरेशन 28 मार्च से 3 मार्च तक ,कान की जांच एवं सर्जरी 4 मार्च से 8 मार्च तक ऑपरेशन 5 मार्च से 9 मार्च तक, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं सर्जरी (14 वर्ष से कम उम्र वाले को) जांच 10 मार्च से 12 मार्च तक ऑपरेशन 11 मार्च से 13 मार्च तक, कटे-फटे होंठ की जांच एवं सर्जरी 10 मार्च से 12 मार्च तक ऑपरेशन 11 मार्च से 13 मार्च तक, स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण जांच 25 फरवरी से 2 मार्च तक, दांत की जांच एवं उपचार 12 मार्च से 17 मार्च तक, बीपी व शुगर की जांच 25 फरवरी से 17 मार्च तक। इन सभी जांच एवम सर्जरी की ओपीडी प्रातः 9 से अपराना 4 बजे तक किया जाएगा। लाइफ लाइन से लाभ लेने वाले उक्त बीमारियों के मरीज हेल्पलाइन 98203 03974 पर संपर्क कर सकते हैं। इस पूरे सेवाभावी कार्य में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग , स्वयं सेवी, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, समाजसेवी, ज्ञानोदय एसोसिएशन आदि संस्थाएं युद्ध स्तर पर तैयारियों में लगी हुई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47