देशराजनीति

केंद्र सरकार ने बेशर्मी से बोला झूठ-ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है लोगों की मौत : स्वामी नाथ जायसवाल

केंद्र सरकार ने बेशर्मी से बोला झूठ-ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है लोगों की मौत : स्वामी नाथ जायसवाल

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

नई दिल्ली प्रेस वार्ता मैं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने बताया जिस तरह से सरकार अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए बेशर्मी की हद पार कर कर जिस तरह से करोना काल में ऑक्सीजन दवाई बेड की दर्दनाक जो दशा देश की जनता ने सही उसको भी संसद पटल पर जिस तरह से झूठ का भरमार प्रदर्शन कर रहा है यह सरकार निकम्मी बेशर्म और देश को भ्रमित करने वाली है।

जायसवाल ने कहा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संसद में झूठा बयान दिया है। मोदी सरकार राज्यों को पर्याप्त ऑक्सीजन प्रदान करने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ये केंद्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति का पूर्ण कुप्रबंधन था। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा नेता ने संसद में झूठे बयान दे रहे हैं। यह निंदनीय है।

अगर ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई थी,तो केंद्र ने वास्तविकता का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को क्यों रोका ? अस्पतालों ने कोर्ट का रुख क्यों किया ? उपाध्याय ने कहा कि यह कहना पूरी तरह से गलत है, की ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है, बल्कि देशभर में कई अन्य जगहों पर ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मौतें हुई हैं।

सरकार जिस तरह से अपने नाकामियों को छुपाने के लिए दूसरे के कंधे पर रखकर हमेशा खेलने का काम किया है लेकिन देश की जागरूक जनता इसके हर हथकंडे को समझ चुके हैं यह सिर्फ धोखा भ्रम और लोगों को ठगने के सिवा देश को कुछ नहीं दिया है जिस तरह से देश आज समस्याओं से जूझ रहा है

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

श्रमिक मजदूर किसान आम आदमी जिस तरह से सरकार से परेशान है आने वाले पीढ़ी भी इस सरकार से अगर हम आवाज बन कर नहीं उठाए तो हमें पूछेगा कि आप क्यों इस सरकार के खिलाफ अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं किए और लड़ाई लड़े देश आने वाले हर बच्चा कर्जदार हो गया है

हम इसे समझ ले और अपने सोच समझ को मजबूत कर ऐसे सरकार को बदलने के लिए देश की जो दुर्दशा का बदहाल हाल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का कुशासन आज लोग राशन दाने खाने के लिए मोहताज हो गए हैं महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल-डीजल गैस की आये दिन बढ़ती हुई कीमत खाने की सामग्री की बढ़ती कीमत से रोजमर्रा की जिंदगी जीने के लिए लाचार है

हम लोग देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लड़े और देश को आजाद कराएं अब ये काले अंग्रेज बन कर जिस तरह से देश को जीएसटी की मार नोटबंदी की मार करोना काल में अचानक लॉक डाउन की मार और जनता को और जनता के विचारों को ही मार डालने

वाली सरकार हमें जिस तरह से मौत देखने का जो सिलसिला करोना काल मे मिला जिसका आंकड़ा तक सरकार नहीं बताती जिस तरह से सरकार बेरोजगार और श्रमिकों का और किसानों का मौत होने के बाद आंकड़ा छुपाती है।

उसका श्रम रोजगार मंत्रालय भी आंकड़ा बता नहीं सकता यह सरकार दूसरे पर दोषारोपण लगाने से पहले अपने दामन में झाकर देखे मोदी जी जब से आए हैं तब से देश में कंगाली और अर्थव्यवस्था की कमर टूट चुकी है यह देश के लोग जान चुके हैं भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने बताया कि ऐसा प्रधानमंत्री हम कभी सपने में देखे थे जिन्होंने हमारे देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा आने वाले समय में जनता तय करेगा कि उनका भविष्य क्या होगा

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!