ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगांव

नक्सलियों ने किया ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला, 2 जवान शहीद

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे 2 जवान शहीद हो गए है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।यह घटना सुबह की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित शहीद हो गए है।दरअसल, बोरतलाब में पहले भी नक्सलियों की मौजूदगी की खबर सामने आ चुकी है। यहां पहले भी नक्सली इस तरह की हरकत कर चुके हैं। इसी वजह से जवान छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बोरतलाब इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। यह इलाका छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके से जोड़ता है। फिलहाल घटना के संबध में अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है, घटना की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे ने की है,हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस की सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर दूसरे जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं, आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!