Advertisement

घर पर आसानी से बनाएं स्पंजी रसगुल्ला, यहां जानिए इसकी रेसिपी

सामग्री

ठंडा दूध- 1/2 लीटर
चीनी- 1 कप
पानी- 2 कप
नींबू का रस- जरूरत के अनुसार
कॉर्न फ्लोर-1 छोटी चम्मच

विधि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  1. सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले, उसमें दूध डालें और इस दूध को पकाने के लिए रख दे. दूध को तब तक पकाएं जब तक इसमें एक उबाल ना आ जाए. अब इसमें नींबू का रस डालें, नींबू का रस डालने से दूध फट जाएगा.
  2. अगर आपके पास नींबू का रस नहीं है तो आप इसकी जगह सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं, सिरके कि मदद से आप फटा दूध बना सकते हैं. दूध फटने लग जाए इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से पका ले. अब इसका पानी निकालकर इससे पनीर बना ले. अब इसमें और पानी डालें और अच्छी तरह से पनीर में चम्मच चलाएं, ऐसा करने से पनीर से सिरके का खट्टापन पूरी तरह से निकल जायेगा.
  3. अब एक मस्लिन या कॉटन का कपड़ा ले और इसमें फटा हुआ पनीर डाल दे. अब इसे 15-20 मिनट तक बांधकर टांग दे, जिससे इसमें मौजूद पानी पूरी तरह से बाहर निकल जाए.
  4. एक पैन ले और उसमें दो कप पानी डालें, फिर इसमें शक्कर डालें और शक्कर और पानी को अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिला ले. अब इस मिश्रण को 4 से 5 मिनट तक उबलने दें. इस तरह शक्कर के सिरप में एक कंसिस्टेंसी आ जाएगी.
  5. अब बारी आती है पनीर की। पनीर को मस्लिन या कॉटन के क्लॉथ से अलग कर लें और इसमें कॉर्न फ्लोर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से गूंथते हुए इसका सॉफ्ट डो तैयार करें. यहां पर आपको इसे अच्छी तरह से गूथंना है, जितनी अच्छी तरह से आप इसे मिलाते है, उतना ज्यादा ही यह डो सॉफ्ट हो जाता है. अब अच्छी तरह से तैयार किये हूए डो से छोटे-छोटे बॉल्स बना ले. अब इन बॉल्स को शुगर सिरप में डुबो दें.
  6. रसगुल्ला को शुगर सिरप के अंदर ही 10 से 15 मिनट तक पकाएं. इसे तब तक पकाना है जब तक रसगुल्ला आकार में बड़ा ना हो जाए. जब यह अच्छी तरह से पक जाएगा, इसका आकार भी बड़ा हो जाएगा और इसमें पूरी तरह से शुगर सिरप मिल जाएगा.
  7. आपका सफेद रसगुल्ला तैयार है. जो की खाने में बहुत स्वादिष्ट और सॉफ्ट भी है. इसे आप चाहे तो गर्म या ठंडा करके भी परोस सकते है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47