Advertisement

नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि : पुलिस लाइन में शहीदों को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, गृह ग्राम के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

राजनांदगांव. जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र में आज नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के पार्थिव देह को पुलिस लाइन राजनांदगांव में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें विन्रम श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम दंतेवाड़ा और डोंगरगढ़ भेजा गया।शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने आईजी आनंद छाबडा राजनांदागांव पहुंचे थे. उन्होंने शहीदों के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें विन्रम श्रद्धांजलि दी. वहीं राजनांदगांव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि बोरतालाब पुलिस कैम्प से सोमवार की सुबह दोनों आरक्षक पेट्रोंलिग के लिए निकले थे. जैसे ही आरक्षक चेक प्वाइंट पर पहुंचे वहां पर पहले से ही घात लागाए नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया और गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि 14- 15 की संख्या में शामिल नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देकर जंगल का फायदा उठाकर भाग गए,नक्सली हमले में शहीद हुए दोनों जवान बाइक से बिना हथियार लिए पुलिस कैंप से बाहर निकले थे. बोरतालाब पुलिस राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए चेकप्वाइंट लगाया था. चेक प्वाइंट के समीप पहुंचते ही नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने जवानों को गोली मारने के बाद उनकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है और घटना की जांच में जुटी हुई है. राजनांदगांव के पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57