
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
DGP सुधीर सक्सेना को स्थायी नियुक्ति के लिए मिली हरी झंडी, आदेश जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) सुधीर सक्सेना को स्थायी नियुक्ति के लिए हरी झंडी मिल गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा पर राज्य शासन (State Govt) ने DGP सुधीर सक्सेना की स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए है। विभाग के सचिव रविंद्र सिंह द्वारा आदेश जारी किए गए है।4 मार्च 222 को सक्सेना की पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के पद पर अस्थाई पदस्थापना हुई थी। चयन समिति की बैठक में 30 मई 2022 को अस्थाई नियुक्ति की गई थी। इसकी अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट की रिट याचिका में पारित आदेश के अधीन सक्सेना के स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए है।