Advertisement

इन चीजों को कच्चा खाने से मिलता है पूरा न्यूट्रिशन, पकाने से कम हो जाता है पोषक तत्व

लाल शिमला मिर्च

कच्ची लाल मिर्च में विटामिन C, B6, E और मैग्निशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है. लेकिन लाल मिर्च को पकाने से उसमें विटामिन C कम हो जाता है. अगर आपको इसे पकाकर ही खाना है तो आपके लिए इन्हें भुनना अधिक सेहतमंद विकल्प साबित हो सकता है. ये विटामिन को सहेज कर रखने में मदद करता है। इसलिए इसे आप सलाद के साथ कच्चा खा सकते हैं।

सूखे मेवे

कई बार लोग सूखे मेवे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका नुकसान ये है कि इस प्रक्रिया में आयरन और मैग्नीशियम कम हो जाता है और कैलोरी बढ़ने से फैट की मात्रा बढ़ जाती है. सूखे मेवों को अगर आप कच्चा खाएंगे तो इससे आपको फायदा मिलेगा, लेकिन अगर आप इसे भूनकर खाते हैं, तो इसका नुकसान होगा. हाई कैलोरी की वजह से आपका मोटापा बढ़ सकता है. इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और ये आपको फायदा नहीं पहुंचाता।

प्याज

प्याज ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है. इसे दाल, सब्जी, ग्रेवी बनाने के लिए पकाया जाता है. अगर आप प्याज के सारे पोषक तत्व चाहते हैं, तो इन्हें कच्चा सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है. प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो लिवर को सही रखने में मदद करते हैं. वहीं कच्चे सलाद में आने वाली महक खास एलेसिन नामक कंपाउड की वजह से आती है. जो कि हार्ट की बीमारी को कम करने, बोन डेसिंटी को बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद करती है।

लहसुन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस शक्तिशाली फूड में सल्फर से भरपूर एमिनो एसिड होता है, जिसका नाम एलिन होता है. इसके अलावा लहसुन में एक प्रोटीन बेस्ड एंजाइम पाया जाता है, जिसे एलिनास कहते हैं. जब हम लहसुन को छीलते और काटते हैं तो आप एक और तत्व को इसमें मिला देते हैं, जिसे एलिसिन कहते हैं. एलिसिन एक बहुत ही शक्तिशाली एंटी-बायोटिक है, जिसके साथ ही इसमें एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं. लहसुन को पकाने से उसमें से एलिसिन निकल जाता है और अन्य तत्व भी कम प्रभावी हो जाते हैं. किसी भी डिश को तैयार करने के बाद उसमें घिस, काट या फिर पीस कर लहसुन का इस्तेमाल करें. इससे आपको अधिक पोषण तो मिलेगा ही साथ ही स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।

टमाटर

टमाटर को ग्रेवी बनाने और सलाद के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप अगर टमाटर के पूरे पोषक तत्व का फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है. पकाने से टमाटर के जरूरी पोषण तत्व खत्म हो जाते हैं.

ब्रोकली

ब्रोकली खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसमें विटामिन A, C, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है, लेकिन इससे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है, पकाकर नहीं. ब्रोकली को पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.

जैतून का तेल

कई लोग भोजन पकाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं, स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए. हालांकि, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की जैतून के तेल का बिना पकाएं यानी कच्चा इस्तेमाल करना ही बेहतर होता हैं. क्योंकि यह विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो की पकाने के दौरान अधिक गर्म होने से नष्ट हो जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47