Advertisement

ग्राम पंचायत कछिया के आश्रित ग्राम नवडीहा में दो वर्ष से बंद पड़ा है सोलर प्लांट लाइट अंधेरे में रहने मजबूर मोहल्लावसी

राकेश जायसवाल/ ब्यूरो चीफ सूरजपुर /ओड़गी / ओड़गी के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत कछिया के आश्रित ग्राम नवडीहा में क्रेडा विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था हेतु सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है जो दो वर्ष पहले बैटरी खराब होने के कारण प्लांट बंद पड़ा हुआ है जिससे ग्रामवासी अंधेरे में जीवन यापन करने मजबूर हैं।


गौरतलब है ग्राम पंचायत कछिया के आश्रित ग्राम नवडीहा में लगभग में दो वर्ष से अंधेरा छाया हुआ है । ग्रामीण लालटेन युग में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख योजना सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर घर में बिजली पहुंचाना है लेकिन एक ऐसी ग्राम पंचायत है जहां लाइट ना होने के कारण जंगली जानवरों, बच्चों की पढ़ाई एवं कोविड संक्रमण व स्वास्थ्य व्यवस्था सभी कुछ प्रभावित हो रहे हैं। यहां आए दिन जंगली हाथियों का आना जाना लगा रहता है। जहां ग्रामीणों एवं बच्चों को हाथियों से अंधेरे में कुछ अनहोनी ना हो जाए डर बना रहता है। इस संबंध ग्राम पंचायत कछिया के उप सरपंच एवं ग्रामीण बजरंगी कुर्रै, विनय कुमार साकेत, रामकुमार, महेश कुमार, पार्वती, इत्यादि सुधार हेतु पूर्व में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं क्रेडा विभाग के अधिकारी को मौखिक में सूचना दे चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की सुधार हेतु कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। सूरजपुर जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत कछिया नवडीहा 100 किलोमीटर दूर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लगभग बिहारपुर के कई गाँवो में क्रेड़ा के लचर व्यवस्था होने के कारण छाया अंधेरा

चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग कई गांवों में विद्युत लाइट नहीं है। खानापूर्ति के लिए सोलर पावर प्लांट लगाकर विद्युत व्यवस्था की गई है लेकिन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देखरेख एवं रखरखाव कार्य नही करने की वजह से सोलर व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने तत्काल जिला प्रशासन से सोलर पावर प्लांट को सुधार कराने की मांग की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57