Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने ग्रामीण अंचलों में लोगों के बीच जाकर वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक।

सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा* के निर्देश पर पिछले दिनों आपरेशन रक्षक अभियान की शुरूवात की गई थी जिसमें जिले की पुलिस अपने कर्तव्यों के साथ-साथ थाना क्षेत्र के बीट में वैश्विक महामारी संक्रमण से लोगों को जागरूक करते हुए उससे बचाव एवं वैक्सीनेशन कराने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले की पुलिस अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा बंदोबस्त के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में रहने वालों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित कर रही है। एक तरफ एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाले हुए है तो दूसरी ओर एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के द्वारा अनुभाग स्तर पर इसकी निगरानी कर रहे है। शनिवार को पुलिस एवं हेल्थवर्कर के द्वारा लोगों को किए प्रोत्साहन के फलस्वरूप रामानुजनगर के स्वास्थ्य केन्द्र में बरबसपुर, पस्ता, नकना, बरहोल, त्रिपुरेश्वरपुर, दवना के 17 लोगो, प्रेमनगर स्वास्थ्य केन्द्र में रघुनाथपुर, नवापारा कला के 05 लोगों एवं उमेश्वरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में 11 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीनेशन सेंटर में बड़े उत्साह से टीकाकरण करने वालों ने बताया कि टीकाकरण करवाने में घबराहट हो रही थी किन्तु पुलिस व मितानित के प्रोत्साहन व टीकाकरण के लाभ की जानकारी मिलने के बाद टीकाकरण के लिए उनमें हिम्मत आई।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए जिले में टीकाकरण किया जा रहा है तथा इसके लिए लोगों को जागरूक करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिले की पुलिस अधिकारियों के द्वारा आपरेशन रक्षक अभियान के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वैक्सिनेशन कराकर स्वयं को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें, कोविड के संक्रमण से बचने में टीकाकरण बहुत मददगार है इसलिए बिना डर और झिझक के आवश्यक रूप से टीका लगवाएं। पुलिस के इस अभियान व प्रचार-प्रसार से प्रोत्साहित होकर काफी संख्या में ग्रामीण आगे आकर टीकाकरण अभियान में भाग ले रहे है।
इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, थाना प्रभारी प्रेमनगर ओ.पी.कुजूर, चैकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय, आरक्षक दीपक यादव, तेजीलाल साहू, संतोष बारी, सैनिक बाबुलाल, महिला सैनिक लवांगो बाई, सविता यादव, पंपानगर के हेल्थवर्कर श्रीमती सिंह, कौशलपुर के सुनीता सिंह, मितानिन परीवीक्षिका कविता यादव, उमेश्वरपुर सरपंच राम सिंह सक्रिय रहे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57