बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर सीएए, एनआरसी न थोपने दें: बनर्जी
शिलांग, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बाहर से आने वाले लोगों को इस पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) नहीं थोपने देगी।.
उन्होंने कोनराड संगमा सरकार पर राज्य में ‘‘विकास कार्य नहीं करने’’ और ‘‘घोटाले’’ में शामिल होने का भी आरोप लगाया















