छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

गांव की लड़की से थे शादीशुदा युवक के अवैध संबंध…तीसरे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या…पढ़िये पूरी खबर

कांकेर।  जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शादीशुदा था और गांव की ही एक लड़की से उसके अवैध संबंध थे। खास बात यह है कि जिस युवक ने हत्या की, उसका दोनों से ही कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद बीच चौराहे पर धारदार हथियार से कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

धारदार हथियार से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोथा निवासी ओमेश बघेल शादीशुदा था। इसके बाद भी उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के इस रिश्ते को देखकर गांव में ही रहने वाले लखेश्वर बघेल को अच्छा नहीं लगता था। ओमेश बुधवार को गांव के नल से पानी भरने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लखेश्वर बघेल ने गांव के अटल चौक पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस बोली- पुरानी रंजिश में हत्या

एक के बाद एक वार कर आरोपी लखेश्वर वहां से भाग निकला। जबकि ओमेश की मौके पर ही मौत हो गई। बीच चौराहे पर हत्या होते देख ग्रामीण घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। जांच जारी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!