Advertisement

अमीरों की सूची में 25वें नंबर से भी बाहर हुए गौतम अडानी

नई दिल्ली । हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी को कई  बड़े झटके लग रहे हैं। पिछले एक महीने में ही उसके हाथ से कई बड़ी डील निकल चुकी हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। अब गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका लगा है। अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 25वें स्थान से भी नीचे खिसक गए हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ से एक बड़ी डील भी निकल गई है।

शेयरों में लगातार आ रही गिरावट

अमेरिकी रिसर्ट फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा। एक-एक कर ग्रुप की सभी कंपनियों से शेयरों तेजी से नीचे गिरने लगे। गौतम अडानी जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे अब वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स  में खिसककर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी के पास फिलहाल सिर्फ 42.7 बिलियन डॉलर संपत्ति ही बची है।

ओरियंट सीमेंट के साथ डील रद्द

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर प्रदेश में गौतम अडानी को बिजली मीटर से जुड़ी एक डील रद्द होने से झटका लगा था। इसके बाद डीबी पावर-पीटीसी इंडिया के साथ डील भी ठंडे बस्ते में चली गई। अब ओरियंट सीमेंट ने भी डील से हाथ पीछे खींच लिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट ने अडानी पावर महाराष्ट्र के साथ डील खत्म कर दी है। बताया जा रहा है कि इस डील के लिए जो क्लीयरेंस चाहिए थी उसे हासिल करने में अडानी ग्रुप नाकाम रहा है। दोनों कंपनियों के बीच इस डील के लिए सितंबर 2021 में बातचीत शुरू हुई थी।

विपक्षी दलों ने बनाया है निशाना

अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस मामले में जेपीसी जांच की मांग की है। हालांकि सरकार ने इससे इनकार कर कर दिया है। इस मामले को लेकर संसद के बजट सत्र में काफी हंगामा भी हुआ था। सरकार का कहना है कि जेपीसी उन्हीं मामले की जांच कर सकती है जो सरकार से जुड़े हों।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47