Advertisement

बलौदाबाजार के ग्राम जूनवानी में रविवार सुबह घर की बाड़ी में पानी भरने गई 28 वर्षीय दामनी आडिल को जहरीले सांप ने डस लिया

बलौदाबाजार के ग्राम जूनवानी में रविवार सुबह घर की बाड़ी में पानी भरने गई 28 वर्षीय दामनी आडिल को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के समय वह मोबाइल पर बात करते हुए पानी की मशीन चालू कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में काट लिया। यह मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सांप के डसने के बाद परिजन उन्हें तुरंत पलारी के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन दिनभर उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बलौदाबाजार रेफर कर दिया।

फिलहाल महिला का बलौदाबाजार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बाड़ी में अक्सर सांप निकलते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57