Advertisement

रायपुर में दिवाली के दौरान मोबाइल लूट की वारदात हुई

रायपुर में दिवाली के दौरान मोबाइल लूट की वारदात हुई। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाश मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई, जब पीड़ित ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।

पीड़ित राजेंद्र सिंह अपने कार्यालय के पास बाइक रोकी थी और किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश बाइक से वहां पहुंचे और अचानक उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

इनके जरिए आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल तीनों बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।

दिवाली के आसपास मोबाइल लूट की दूसरी वारदात

दिवाली के आसपास मोबाइल लूट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 4 नवंबर की रात मुजगहन थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही एक एयर होस्टेस का आईफोन छीन लिया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57