Advertisement

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम दीपावली पर अपने गृह ग्राम कामेश्वर नगर पहुंचे

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम दीपावली पर अपने गृह ग्राम कामेश्वर नगर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और लोगों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

मंत्री नेताम ने ग्राम पंचायत कामेश्वर नगर में लक्ष्मण सिंह खैरवार के निवास परिसर में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने मां महामाया से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

हाट बाजार निर्माण का लिया जायजा

गृह ग्राम प्रवास के दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने कामेश्वर नगर में बन रहे साप्ताहिक हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से गुणवत्ता और तय समय पर काम पूरा करने को लेकर चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि साप्ताहिक हाट बाजार बनने से किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री नेताम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57