ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बहाने नाबालिग बहन की हो रही थी खरीद फरोख्त; भाई ने ऐसे बचाया, मेहमानों की जगह पहुंची पुलिस

अलीगढ़.   उत्तर प्रदेश के अलीगढ़से एक हैरान अजब मामला सामने आया है. यहां एक पड़ोसी पर मां को झांसे में लेकर 13 साल की लड़की की शादी कराने जा रहा था. इस शादी से भाई को ऐतराज था. भाई ने मां को काफी समझाया. बावजूद इसके मां नहीं मानी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूरा मामला अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र का है. यहां तलेसरा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने थाना गोंडा में तहरीर दी. इसमें उन्होंने कहा कि उनका पड़ोसी सुरेंद्र सिंह उनकी विधवा मां सीमा देवी को बहला फुसला कर 13 वर्षीय बहन की शादी कराना चाहता था. इस पर पुष्पेंद्र ने शादी कराने का विरोध किया. मां को समझाने की कोशिश भी की।बेटे ने मां से कहा की अभी बहन की उम्र ही क्या है, वह सिर्फ 13 साल की ही है. अभी उसको पढ़ने दो यह उसकी शादी कराने का वक्त नहीं है. लेकिन उसकी एक न चली. इसके बाद उसने पुलिस और उड़ान सोसाइटी को सूचना दी. लड़की के भाई ने बताया कि उसके पड़ोसी ने शादी कराने के लिए लड़के वालों से 3.5 लाख रुपये लिए थे. इसमें से 1 लाख रुपए उसने रख लिए और 2.5 लाख रुपए मां को  दिया ।लड़की के भाई ने पड़ोसी से मना भी किया, लेकिन वह फिर भी घर आता रहा. इस दौरान उसने मां को लड़की की शादी के लिए मना लिया. पड़ोसी ने उसकी मां को अच्छा लड़का, बड़ा घर, बड़ी गाड़ी का लालच देकर शादी के लिए राजी कर लिया. शादी गोंडा में होने वाली थी, लेकिन वहां पर पुलिस और उड़ान संस्था के लोगों के पहुंचने के कारण शादी कैंसिल करनी पड़ी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!