
सब जूनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जेनिफर को गोल्ड और इशिका को कांस्य
जेनिफर ने अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में दिल्ली की अविशा कर्माकर को 4-3 के करीबी अंतर से हराया. भारत की नंबर-1 खिलाड़ी जेनिफर ने उतार-चढ़ाव वाले खिताबी मुकाबले में पहला सेट जीतने के बाद दिल्ली की कर्माकर के हाथों अगले 2 सेट गंवा दियानागपुर की खिलाड़ी ने कर्माकर के खिलाफ जोड़दार वापसी करते हुए अगले 2 सेट अपने नाम किए. कर्माकर ने एक और सेट जीतकर मुकाबले को रोचक बना दिया, लेकिन निर्णायक सेट में जेनिफर ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए सेट को जीतकर मुकाबले को 17-15, 6-11, 6-11, 11-5, 11-5, 9-11, 11-5 से अपने नाम कर चैंपियन बनीचैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय अवनी त्रिपाठी को हराकर उलटफेर करने वाली नागपुर की इशिका उमाटे को सेमीफाइनल में कर्माकर के हाथों 1-4 (7-11, 8-11, 11-6, 4-11, 10-12) से पराजय झेलनी पड़ी जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में स्वर्ण और अंडर-15 गर्ल्स डबल्स में रजत पदक मिला।












