सूरजपुर : कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त व्यवस्था दुरूस्त करने तहसीलदारों की लगाई गयी ड्यूटी ।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर प्रमुख /छत्तीसगढ़/ कोरोना बीबी सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैंै। उन्होंने सभी ड्यूटीरत डाॅक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है। मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन, पानी की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने सीएमएचओ को निर्देशित किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM