Advertisement

Today’s Recipe : संडे के नाश्ते में Try करें स्वादिष्ट और हेल्थी राजमा कबाब, यहां जानिए बनाने की विधि

राजमा कबाब को आप सुबह के नाश्ते में आप बना सकते है. स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर यह स्नैक्स बच्चों के साथ-साथ बड़ो को भी काफी पसंद आता हैं. ये न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि ये बनाने में भी काफी आसान है. ऐसे में अगर आप संडे को नाश्ते में कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं तो राजमा कबाब का स्वाद उनको काफी भाएगा. इसको बनाने के लिए उबले हुए राजमा और आलू का प्रयोग किया जाता है. राजमा कबाब की रेसिपी को आपने अगर अब तक ट्राई नहीं किया है तो हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए है।

राजमा उबले – 1 कटोरी
आलू उबले – 3-4
लाल मिर्च पाउडर -1/2 टी स्पून
गरम मसाला -1/4 टी स्पून
हरी मिर्च -3-4
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

विधि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo
  1. राजमा कबाब बनाने के लिए सबसे पहले राजमा और आलू को उबाल लें. इसके बाद आलू के छिलके उतारकर एक बर्तन में मैश करें।
  2. अब बर्तन में राजमा डालें और बड़े चमचे के पिछले हिस्से की मदद से दबाते हुए उन्हें मसल लें और आलू और राजमा को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  3. अब हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें और उसे इस मिश्रण में डालकर मिलाएं. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिश्रण में डालकर मिक्स करें।
  4. राजमा कबाब का मिश्रण तैयार हो गया है, अब उससे छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें हथेली में रखकर दबाएं।
  5. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसे कड़ाही में डालें और उसे डीप फ्राई करें।
  6. राजमा कबाब को पलट पलटकर तब तक तलें जब तक कि उसका रंग सुनहरा होकर वे क्रिस्पी न हो जाएं. इसके बाद फ्राइड राजमा कबाब को एक प्लेट में निकाल लें. स्नैक्स के लिए टेस्टी राजमा कबाब तैयार हो चुके हैं. आप राजमा कबाब को हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57