ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बेडरुम जैसा आराम देती है ये इलेक्ट्रिक कार, सीटों को बना सकते हैं सोफा, सिंगल चार्ज पर चलती है 333 किलोमीटर

कारों में इनोवेशन के मामले में जर्मन कंपनियां सबसे आगे रहती हैं, लेकिन आजकल इन्हें चीनी कंपनियों से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। हाल ही में चीन की कार कंपनी वुलिंग (Wuling) ने इलेक्ट्रिक हैचबैक ‘बिंगो’ (Bingo) का खुलासा किया है जिसमें मिलने वाले कमाल के फीचर्स की खूब चर्चा हो रही है।दरअसल, वुलिंग बिंगो में कंपनी हवा भरने वाली सीटें दे रही है जिसे जरूरत पड़ने पर दो लोगों के बिस्तर में बदला जा सकता है। कंपनी की ये फ्लैगशिप कार अगले महीने शंघाई में होने वाले ऑटो शो में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।वुलिंग बिंगो एसआईएसी, एमजी और मूल कंपनी वुलिंग का सह विकसित उत्पाद है। इस कार की जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें कंपनी ने मर्सिडीज-बेंज से प्रेरित डुअल स्क्रीन डैशबोर्ड और स्मार्ट केबिन दिया है।इसकी सीटों में फॉक्स लेदर का इस्तेमाल किया गया है, वहीं इंटीरियर में किसी भी चीज को शार्प नहीं रखा गया है। कंपनी ने इसमें मस्कुलर दिखने वाला स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल असिस्टेंट, कीलेस इग्निशन और कई सारे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हालांकि, इस कार की सबसे खास इसकी रियर सीटें हैं, जिसके वजह से यह कार इंटरनेशनल मार्केट में सुर्खियों में है। इसकी पिछली सीटों को फैलाकर कार के अंदर 790 लीटर तक का स्पेस बनाया जा सकता है।

कार में सीटों को फैलाकर हवा भरने का फीचर दिया गया है जिससे सीटें फूलकर बिस्तर की तरह आरामदायक बन जाती हैं। अगर आप इस कार को लेकर पिकनिक या आउटिंग पर जाते हैं और रात में आराम करना चाहते हैं, तो इसमें आपको घर जैसा आराम मिलेगा।कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार का एक और वेरिएंट पेश किया है जो 31.9 kwh की बड़ी बैटरी पैक के साथ आता है। इसकी रेंज 333 किलोमीटर है लेकिन स्पीड 100 किमी/घंटा तक सीमित है।चीन में इसकी कीमत 70 हजार से 1 लाख युआन के बीच हो सकती है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत 8-11.50 लाख रुपये के बीच होगी। वुलिंग बिंगो को इस साल के अंत में बाजार में उतारा जाएगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!