Advertisement

नागालैंड-मेघालय में प्रचार थमा, 27 फरवरी को वोटिंग, दोनों जगह एक-एक सीट पर नहीं होगा मतदान

नॉर्थ ईस्ट के दो राज्य नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मतदान होना है। शनिवार 25 फरवरी को दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शोर थम गया। सोमवार 27 फरवरी को दोनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा में वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें है। लेकिन दोनों राज्यों में 59-59 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा।
दरअसल नागालैंड में अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से मात्र दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें से एक कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने 10 फरवरी को अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में यहां से भाजपा उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की बीमारी के कारण 20 फरवरी को मौत हो जाने के बाद यहां मतदान नहीं होगा।

नागालैंड में 2315 बूथ, मैदान में 183 उम्मीदवार

नागालैंड के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान होगा। नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. शशांक शेखर ने कहा कि 59 विधानसभा क्षेत्रों के 2,315 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों की आवाजाही शनिवार से शुरू हो गई। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को होने वाले चुनाव में 6,55,144 महिलाओं सहित लगभग 13 लाख मतदाता चार महिला उम्मीदवारों सहित 183 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

नागालैंड में 12 राजनीतिक दल मैदान में

नागालैंड में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के अनुरोध पर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 305 कंपनियां प्रदान की हैं, जबकि राज्य सुरक्षा बलों को भी पर्वतीय राज्य में तैनात किया गया है। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय और राज्य दलों के 12 राजनीतिक दल मैदान में हैं। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नागालैंड में राजद, लोजपा, राकांपा भी लड़ रहीं चुनाव

कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि नागा पीपुल्स फ्रंट 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। राजद, लोजपा के रामविलास पासवान गुट, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी और राकांपा सहित अन्य दल भी मैदान में हैं। साथ ही 19 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

मोदी-शाह, खड़गे सहित कई दिग्गजों ने नागालैंड में किया चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दीमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। कई केंद्रीय मंत्रियों, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य के बाहर के कई भाजपा नेताओं और सांसदों ने पार्टी के लिए प्रचार किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केरल से पार्टी के लोकसभा सदस्य शशि थरूर और कई अन्य पार्टी नेताओं ने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है।

मेघालय के 12 जिलों में बनाए गए 3419 बूथ

इधर मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान होगा। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ.आर. खारकोंगोर ने बताया कि शनिवार को 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों की आवाजाही शुरू हो गई है। सीईओ ने कहा कि, दक्षिण गारो हिल्स में, रोंगचेंग मतदान केंद्रों का पहला मतदान दल शनिवार सुबह जल्दी निकल गया क्योंकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी थी।

मेघालय में 369 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

खारकोंगोर ने बताया कि, 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 36 महिलाओं समेत कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में 32 महिलाओं सहित 329 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), राज्य सशस्त्र और राज्य पुलिस कर्मियों ने सभी मतदान क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57