खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Women’s T20 World Cup 2023 Final : छटवीं बार खिताब जीतने उतरेगी टीम ऑस्ट्रेलिया, पहली बार फाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 6ः30 बजे से केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर होगा. साउथ अफ्रीका की महिला टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। वहीं ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने उतरेगी.इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की नजर पहली बार विश्व चैंपियन बनने पर होगी. वहीं कंगारू टीम छठी बार खिताब जीतने उतरेगी. रविवार को केप टाउन में बारिश के आसार नहीं हैं. तापमान 17 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पिच रिपोर्ट की बात करें तो फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां दोनों सेमीफाइनल खेले गए थे. ऐसे में पेसर्स को मदद मिल सकती है. पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चेजिंग के समय इस्माइल ने अपना जलवा बिखेरा था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मीगन शट, जैस जोनासेन, डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वेयरहम।
साउथ अफ्रीका : सुने लुस (कप्तान), ​ताजमिन ब्रिट्स, लौरा वॉल्वार्ट, मारिजन कैप, शबनिम इस्माइल, क्लो-लेसले ट्रायोन, एनी बॉश, नदाइन डी क्लर्ड, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!