Advertisement

कांग्रेस महाधिवेशन का आज अंतिम दिन : राहुल गांधी करेंगे संबोधित, तीन प्रस्तावों पर होगी चर्चा, कांग्रेस की आमसभा भी होगी

रायपुर । छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आज अंतिम दिन है. आज राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद तीन प्रस्तावों पर चर्चा होगी. कृषि और किसान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, युवा, शिक्षा और रोजगार के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. दोपहर 2 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण होगा. इसके बाद अधिवेशन समाप्त हो जाएगा.3 बजे रायपुर के जोरा में कांग्रेस की आमसभा भी होगी. तय शेडयूल के मुताबिक, सुबह 9.35 बजे प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी. सुबह साढ़े 10 बजे राहुल गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे फिर प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी. दोपहर 1.50 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देंगे.दोपहर 2 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन का समापन होगा. इसके बाद दोपहर तीन बजे रायपुर के जोरा में कांग्रेस की आमसभा होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीएम भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करेंगे. आमसभा में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57