Advertisement

Indian Super League : ATK मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराया, दामजानोविच और पेट्राटोस ने दागे गोल

स्लावको दामजानोविच और दिमित्री पेट्राटोस के दमदार खेल की बदौलत एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) के तहत शनिवार को खेले गए मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की. सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए मैच में एटीके मोहन बागान की जीत में डिफेंडर दामजानोविच (68वें) और ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर पेट्राटोस (90वें) ने 1-1 गोल दागे.दामजानोविच को पहला गोल करने और रक्षा पंक्ति में दमदार प्रदर्शन के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने एकल प्रयास से गेंद को विपक्षी टीम के गोलपोस्ट में डाला. वहीं, निर्धारित समय खत्म होने से कुछ सेकंड पहले पेट्राटोस ने 90वें मिनट में गोल कर एटीके मोहन बागान का स्कोर दोगुना कर दिया. इस जीत के साथ वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. उसने बेहतर गोल अंतर के कारण बेंगलुरु एफसी को पीछे छोड़ा. अब उसे प्लेऑफ में घरेलू मैदान पर शुरुआत करने का अवसर मिलेगा.मैच के दौरान एटीके मोहन बागान की मजबूत रक्षापंक्ति और चौकन्ने गोलकीपर ने ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया. एटीके मोहन बागान ने मैच के दौरान 56 प्रतिशत गेंद पर अपना पजेशन बनाए रखा. उसे 11 कॉर्नर और एक ऑफ साइट मिला जबकि ईस्ट बंगाल को दो कॉर्नर शॉट मिला. मैच के दौरान रफ खेल के लिए रेफरी ने ईस्ट बंगाल के चार और एटीके मोहन बागान के 2 खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया.इस मैच के बाद एटीके मोहन बागान के 20 मैचों में 10 जीत, एक ड्रॉ और छह हार से 34 अंक हो गए हैं. दूसरी तरफ ईस्ट बंगाल को कोलकाता के अपने इस प्रतिद्वंदी से दूसरी हार का सामना करना पड़ा. उसकी टीम 10वें स्थान पर है. ईस्ट बंगाल एफसी के 20 मैचों में छह जीत, एक ड्रॉ और 13 हार से 19 अंक हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57