Advertisement

एसिड से भरा टैंकर पलटाः जिंदा जलने से चालक की दर्दनाक मौत, रातभर मुस्तैद रहा पुलिस और प्रशासन

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन (Khargone) के सैलानी के पास सलफ़्यूरिक एसिड (sulfuric acid) से भरा टैंकर (tanker) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें टैंकर के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत (died on the spot) हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार चलती टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होना पलटना बताया जा रहा है। टैंकर खेतान फैक्ट्री से खरगोन होते महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। घटना स्थल पर कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार, एसडीओपी मनोहर गवली, कसरावद थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल, मेनगांव थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह, और कसरावद मेनगांव पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कसरावद पुलिस विवेचना में जुटी है।वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मोड़ में टैंकर का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया है। टैंकर के ड्राइवर की एसिड की चपेट में आने से मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि टैंर सड़क के किनारे पलटा। बीच सड़क पलटने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57