Advertisement

सिरपुर भ्रमण के दौरान CM बघेल, राहुल और प्रियंका गांधी ने पटेल परिवार से की मुलाकात, वैवाहिक कार्यक्रम के लिए दी बधाई

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले लेखराम पटेल सहित उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने पटेल परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी, सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में रुककर पटेल परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. लेखराम पटेल सिरपुर के बौद्ध विहार में काम करते हैं. उनका परिवार बौद्ध विहार के समीप रहता है. इस अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर और अन्य कई लोगों ने भी पटेल परिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी.दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सिरपुर भ्रमण करने पहुंचे थे. इस अवसर पर सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57