ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Skin को पोषण देने के साथ ही ग्लोइंग बनाने के लिए Use करें ये फेसपैक, ऐसे बनाएं इसे

कच्चे दूध का फेस पैक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कच्चा दूध स्किन को जरूरी नॉरिशमेंट देता है. इसके साथ ही ये त्वचा को जरूरी पोषण देता है और रोमछिद्रों से गंदगी निकाल बाहर करता है. इसके साथ चावल का आटा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है. इसके लिए दो चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाइए और थोड़ी सी पिसी हुई चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कीजिए. फिर इसे कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. सूख जाने पर हल्के गर्म पानी से धो लें और माइश्चराइजर लगा लें।

पपीता और शहद का फेस पैक

ड्राय स्किन के लिए एक और प्रभावी होममेड फेस पैक में पका पपीता विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है, जो स्किन में चमक भर देता है. शहद, एक अच्छा नैचुरल मॉइश्चराइजर होता है साथ ही स्किन की नमी बनाए रखता है. इसके लिए आधा कप मैश किया हुआ पका पपीता. पपीते के पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और अच्छी तरह मिला लें. साफ चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें. पानी से धो लें. रेडिएंट स्किन के लिए शादी से लगभग एक महीने पहले से, सप्ताह में 3से 4 बार दोहराएं.।

टमाटर मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

ये पैक चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं. इस पैक को 15 दिन में एक बार लगा सकते है. फेस पैक बनाने के लिए टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. अब इस मिश्रण को चेहरे को 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें. उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

चंदन पाउडर का फेस पैक

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पपीते को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसके उपयोग से त्वचा पर निखार आता है और साथ ही कील मुंहासों की दिक्कत दूर होती है. इससे त्वचा पर नमी बैलेंस बना रहता है. इसके लिए पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें अब इसमें चंदन का पाउडर मिलाएं और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा पानी से धोकर माइश्चराइजर लगा लें. इसे हफ्ते में दो बार लगाने पर ऑयल बैलेंस होता है और त्वचा की टैनिंग भी कम होती है।

गुलबाजल का फेसपैक

चेहरे से दाग-धब्बे हटाने और निखार पाने के लिए गुलाबजल से बना फेसपैक काफी फायदेमंद होता है. इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच दही और 3-4 चम्मच गुलाबजल मिलाएं. फिर इसे अच्छे से मिलाकर पूरे चेहरे पर लगा लें. 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें. दो हफ्तों में ही आपके चेहरे से सारे धाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा का रंग भी निखरेगा।

एलोवेरा और नारियल तेल का फेसपैक

यह सबसे आसान फेस पैक है जिसे घर पर तैयार किया जा सकता है. जी हां, एलोवेरा और नारियल का तेल स्किन के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर हैं. घर पर ही ड्राय स्किन के लिए एलोवेरा और नींबू का फेस पैक कैसे बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एलो लीफ से जेल निकाल लें. अब नारियल तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. पेस्ट को समान रूप से त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो दें. इसे लगाने के तुरंत बाद ही आपको इस फेस पैक का असर पता लग जाएगा. इस फेस पैक से स्किन एकदम बेबी सॉफ्ट हो जाती है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!