ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

मां का आशीर्वाद लेकर राजघाट पहुंचे मनीष सिसोदिया, CBI मुख्यालय के पास धारा-144 लागू

शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के सामने पेश होना है। इस मामले में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया से पूछताछ की जाएगी। सिसोदिया अपनी मां का आशीर्वाद लेकर सीबीआई मुख्यालय के लिए निकल गए है। सीबीआई हेडक्वार्टर जाने से पहले वह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को नमन किया। शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ से पहले आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आश्वस्त किया कि सिसोदिया जांच में पूरा सहयोग करेंगे। वहीं, पूछताछ के दौरान आप के प्रदर्शन की आशंका के चलते सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं, हम भगत सिंह के अनुयायी’

सिसोदिया ने सुबह ट्वीट किया, आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उपमुख्यमंत्री मनीष से सीबीआई पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह एक ‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी है। गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंत्री के लिए सवालों का एक डीटेल सेट तैयार किया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!