
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
मार्च के महीने में 19 दिन ही खुलेंगे बैंक, निपटा लीजिए सब जरूरी काम
मार्च के महीने में चार रविवार पड़ रहे हैं । इसके अलावा दो शनिवारों को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं त्योहारों की बात करें, तो 3 मार्च शुक्रवार के दिन चापचर कुट के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे । साथ ही 7 मार्च से लेकर 9 मार्च तक होली के अवसर पर बैंक लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं । मार्च में ही चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। इसके साथ ही इसी महीने में रामनवमी महापर्व भी पड़ रहा है।जल्द निपटा ले बैंकों के काम ऐसे में 22 मार्च को पहली नवरात्रि के अवसर पर और इसके अंतिम दिन यानी 30 मार्च को रामनवमी पर्व पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस तरह मार्च में बैंक टोटल 12 दिनों तक बंद रहने वाले है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि बैंकों से संबंधित सभी जरूरी काम निपटा लें । मार्च में इन तारीखों को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।









