छत्तीसगढ़बेमेतराराजनीतिराज्य

नवागांव, खिसोरा, खंगारपाट में जागरूकता अभियान

नवागांव, खिसोरा, खंगारपाट में जागरूकता अभियान

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिलें में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा समाधान शिविर लगाकर नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, यातायात के नियमों के संबंध में लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। जिसके तहत 3 व 4 जुलाई को थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सीआर ठाकुर, पुलिस चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक टीआर कोसिमा, पुलिस चौकी कंडरका सउनि डीएल सोना एवं स्टाफ द्वारा थाना परपोडी, पुलिस चौकी देवकर एवं कंडरका के ग्राम नवागांव, खिसोरा, खंगारपाट में ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने और यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई तथा समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। नशा मुक्ति अभियान चलाकर आमजन को नशे का परित्याग कर अपने परिवार समाज और देश की उन्नति में सहयोग प्रदान करने तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!