Advertisement

देश को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना होगा -परमात्मानंद जी महाराज

देश को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना होगा -परमात्मानंद जी महाराज

हिंदू स्वभिमान जागरण संत पदयात्रा का लोगो ने पुष्प वर्षा के बीच किया स्वागत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर-इस देश को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना है मुगल काल में हमारे पूर्वजों ने मैला ढोना स्वीकार किया लेकिन अपने धर्म का परिवर्तन करना स्वीकार नहीं किया।
उक्त आशय का विचार परमात्मा नंद गिरि महाराज ने हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा के आम सभा को संबोधित करते हुए गौरी शंकर मंदिर स्थित दशहरा मैदान में कहीं। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव की बात केवल भारत देश करता है, यह हिंदू राष्ट्र प्रारंभ से ही था है और रहेगा परंतु संवैधानिक रूप से इसकी मान्यता आने वाले समय में हो, हम इसकी वकालत करते हैं। हमने सब का सुख चाहा हमने किसी के दुख की कल्पना नहीं की है। सर्वे भवंतू सुखिनाह सर्वे संतु निरामया यह हिंदुत्व कि अपनी संस्कृति है जिस पर हम विश्वास करते हैं। भारत में रहने वाले सभी चाहे वह किसी पंथ धर्म और संप्रदाय के हुए पहले हिंदू हैं। विश्व में सात बौद्ध देश है। अखंड भारत की कल्पना एवं शस्त्र शास्त्र से शासन की ओर यह देश बढ़ रहा है। यह देश मनीषियों का देश है। उन्होंने कहा कि सन 1980 में मीनाक्षीपुरम एक गांव में पूरा गांव मुसलमान बन गया और इसी को रोकने के लिए अपनी संस्कृति को रक्षा करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने अपने अन्य संगठनों के साथ मिलकर यह अभियान चला रहा है। कभी गंगा यात्रा, कभी राम जन्मभूमि के लिए एकत्रीकरण यात्रा, का अलख जलाकर साधु-संत कार्यकर्ता और उससे भी आगे जनता स्वयं आगे आकर यह काम कर रही है। जो भारत माता को परम वैभव की शिखर पर स्थापित करने की दिशा में बहुत सुखद संयोग साबित हो रहा है। संत समागम की यह यात्रा अंबिकापुर केनापारा अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार पहुंची जहां आर एस एस के चरण सिंह अग्रवाल सत्यम गर्ग के निवास पहुंची जहां जलपान कर बस स्टैंड होते हुए गौरी शंकर मंदिर पहुंची जहां जगह-जगह संत समागम पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर चरण सिंह अग्रवाल, सत्यम गर्ग , महेश गुप्ता, संजीत सिंह अनिल मिश्रा मथुरा गुप्ता , कृष्ण कुमार गोयल,अजय गोयल ने स्वागत किया। दूसरी उप यात्रा वाड्रफनगर प्रतापपुर दूर्ति दतिमा रामनगर होती हुए विश्रामपुर पहुंची जिनका आरटीआई कॉलोनी हनुमान मंदिर में राज किशोर चौधरी, गीता जयसवाल, सतीश तिवारी, दीपेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, शंकर यादव, राजेश सिंह, दीपक दुबे,शंकर जयसवाल, महेश गुप्ता, पिंटू यादव, संजय सिंह, अमरेश प्रसाद, सूरज सेठी, राजकुमार यादव, श्यामा पांडे, लक्ष्मी राजवाड़े, अनूप सिन्हा ठाकुर राजवाड़े ,लक्ष्मी रजवाड़े, गीता जयसवाल,राजकुमार सिन्हा, प्रकाश यादव, सौरभ सिंह, , विजय शर्मा, आनंद कृष्णा शर्मा,रविशंकर, अवनीस सिंह, अंकित सिंह चौहान, अलंकार नायक, निराकार नाहक, रवनीत चौबे, मुकेश राणा, राजेश साहू, दुर्गा गुप्ता, आनंद कुमार शर्मा, मनोज पांडे, हरिनंदन पासवान, कृष्ण कुमार गोयल, पल्ले पिंटू मिश्रा, महेश गुप्ता,विनय तिवारी, सतीश तिवारी, महेंद्र लांडे, ने स्वागत किया। धर्म सभा को सह यात्रा प्रभारी इंदर भगत, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, रामानंद सरस्वती जी संघ के नकुल ने भी संबोधित करते हुए यात्रा के विषय में बताया कि यह यात्रा 18 फरवरी को चारों दिशाओं से निकली है जिसका समापन धर्म सभा समागम के रूप में रायपुर में 19 मार्च को होगा। मंच पर समाज के प्रमुखों के साथ साथ संत साधु समाज के सीताराम महाराज महंत जागीर सिंह जी राजेश्वर दास जी रामानंद सरस्वती जी स्वामी परमानंद जी गिरी मुख्य रूप से विराजित थे। यह यात्रा सूरजपुर के लिए रवाना हुई।
कार्यक्रम स्थल पर श्री हनुमान जी महाराज एवं मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं हनुमान चालीसा का पाठ उपस्थित महंत संतो ने किया उनके साथ हजारों की संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमी महिला पुरुष बच्चों भी पाठ में शामिल हुए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47