Advertisement

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां विपक्ष की सरकार है। वहां बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी बीजेपी शासित राज्यो में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी विपक्ष का दमन करने वाली है. इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वहीं कांग्रेस अधिवेशन में नेताओ के स्वागत के दौरान पहनाए गए माला को लेकर भी अब सियासत शुरू हो गई है।बीजेपी ने नेताओं को पहनाए गए माला को सोने का बता रही है। इस पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोने की माला से अपने अतिथियों का स्वागत किया है।

वो सोने की माला जो माटी पुत्रो ने अपने हाथ से तैयार किया था. छत्तीसगढ़ के स्वर्णभूमि के घास से बनी थी. बीजेपी के लोग इतने ज्यादा नीचे स्तर पर गिर जाएंगे किसी ने कल्पना नहीं की थी। 15 साल तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ियावाद का दामन करने वाले लोगो को कैसे बर्दाश्त होता।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57