अपराधछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

बेटी को बचाने जंगली सुअर से भिड़ गई मां,आधे घंटे तक चले संघर्ष में महिला और सुअर की मौत,वन विभाग कर रही है मामले की जांच

कोरबा। जिले में जंगली जानवरों का आतंक किस हद तक बढ़ गया है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि दिन के उजाले में खेत से मिट्टी की खुदाई कर रही एक महिला और उसकी पुत्री पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में सामने आए इस घटना में पुत्री को बचाने के लिए मां जंगली सुअर से भिड़ गई। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ जिसमें महिला और सुअर दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में जो घटना सामने आई उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। 45 वर्षीय दुवसिया बाई अपनी 11 वर्षीय पुत्री सुनीता के साथ पास के ही गांव के खेत में मिट्टी लेने गई हुई थी। मिट्टी खुदाई के दौरान दोनों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए दुवसिया ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की और सुअर से भिड़ गई। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चले संघर्ष में दुवसिया की सांसे थम गई वहीं सुअर ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महिला और जंगली सुअर की मौत की खबर ईलाके में जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं वहीं सुअर भी मौके पर लहुलुहान पड़ा हुआ पाया गया। मौके पर ही जिस तरह से दोनों की मौत हुई है उससे यह अंदाजा लगाना कठिन नही है,कि दोनों के बीच संघर्ष कितना तगड़ा हुआ होगा।

पसान रेंजर रामनिवास दहायत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां देखा गया कि सूअर और महिला दोनों की मौत हो चुकी थी इस मामले में पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मृत महिला की पुत्री सुनीता ने बताया,कि उसकी मां मिट्टी की खुदाई कर रही थी और वो उपर में थी। पास में ही सुअर का पूरा झुंड था जिसमें बच्चे भी थे लेकिन दूर से मृतका की पुत्री को सुअर का झुंड भैंस के समूह जैसे लगा। सूअर उसकी ओर आ रहे थे जिसे देखकर भागने लगी ये देख उसकी मां पर सुअर से भीड़ गयी किया तब उसे इस बाद का ईल्म हुआ,कि हमला करने वाला जानवर भैंस नहीं बल्की सुअर है। जिसके बाद वह दौड़कर अपने घर गई और पिता को सूचना दी। पिता मौके पर जबतक कुछ कर पाता महिला दुवसिया की मौत हो चुकी थी। मां की मौत से पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों को शुरुआती दौर में 25 हजार रुपयों का मुआवजा दिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर महिला की लाश पीएम के लिए भेज दी गई है। वहीं पशु चिकित्सक के माध्यम से जंगली सुअर का पीएम कराया जाएगा जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!