दर्री रोड में महिला ने किया जहर सेवन,लोग तमास बिन बनकर देखते रहे, महिला आरक्षक ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल, तब जाकर बची जान

कोरबा। नगर के दर्री रोड में सुबह एक नजारे को देख आसपास के लोग और राहगीर हतप्रभ रह गए जब उन्होंने महिला को जहरीला पदार्थ का सेवन करते देखा। इस काम को अंजाम देने के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई। यहां से मिली सूचना पर कोतवाली थाना की महिला आरक्षक मौके पर पहुंची और तत्काल ऑटो के जरिए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह सब कारनामा आखिर क्या हुआ पुलिस इस मामले की तह तक जानने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कोरबा शहर के व्यस्त दर्री रोड इलाके में महिला के द्वारा अपने एक एक रिश्तेदार की दुकान के सामने उसने इस घटना को अंजाम दिया गया । किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ते देख पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली थाना की महिला आरक्षक रेहाना फातिमा तुरंत यहां पहुंची और एक ऑटो के जरिए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार देने के साथ महिला को खतरे से बाहर कर लिया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आरक्षक रेहाना फातिमा ने बताया कि उसे जैसे ही जानकारी वो तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला को ऑटो में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे अगर थोड़ी देर भी होती तो महिला की जान जा सकती।

महिला परिवारिक विवाद के चलते जहां सेवन करना बता रही थी घटना के दौरान लोग देख रहे थे लेकिन किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की यहां तक उसे अस्पताल ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा।

जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में पीड़िता भर्ती किया गया है जहां पर चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि इस मामले में मेमो प्राप्त नहीं हुआ है। इस मामले में पूछताछ के साथ घटनाक्रम और वास्तविक पहलू सामने आ सकते हैं। बारीकी से विवेचना करने के साथ अगली कार्रवाई करेगी