Advertisement

मुंबई रवाना हुए सीएम भूपेश, कहा – सिद्धि विनायक से भाजपाइयों को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना करुंगा…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सीएम भूपेश बघेल सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे सिद्धि विनायक गणेश भगवान से छत्तीसगढ़ की सुख शांति और भाजपाइयों को सद् बुद्धि देने के लिए प्रार्थना करेंगे.

सीएम भूपेश ने कहा, राष्ट्रीय महाधिवेशन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. देशभर के राष्ट्रीय नेता आए थे. छत्तीसगढ़ का अपनापन लेकर देशभर में गए हैं. उन्होंने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधायकों, ब्लॉक से लेकर पीसीसी और सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया. साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांतिपूर्वक और व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महाधिवेशन से पहले ईडी छापों पर सीएम ने कहा कि पहली बार इतना बड़ा आयोजन हुआ. ऐतिहासिक हुआ. यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है. ईडी ने छापे मारे, लेकिन हम नहीं रुके. पहले पदाधिकारियों और विधायकों के यहां छापा मारे. फिर विभागों में छापे मारे. ये कोल स्कैम कहते हैं, फिर लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना. वहां गए. पर्यावरण में गए. किसी वेंडर के घर गए. चार पांच घंटे तक रहे. पता नहीं ईडी वाले थे कि नहीं, क्योंकि ईडी वाले रहते तो नोटिस देकर जाते. उसके घर पर बैठे रहे. रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़े. फिर भी सब कुछ अच्छे से संपन्न हो गया. इसलिए छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए और भाजपा वालों को सद् बुद्धि के लिए सिद्धि विनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं.

सीएम ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को उन राज्यों में नहीं जाना चाहिए जहां भाजपा को सीधे कांग्रेस टक्कर दे रही है. वे हराने चले जाते हैं. अपने यहां लड़ाई लड़ रहे हैं, दूसरे जगह मदद करने पहुंच जाते हैं. उन्हें भी सद्बुद्धि से यह सिद्धि विनायक से प्रार्थना करुंगा. राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जिस माला से सम्मान किया गया, उसे सोने का बताने पर सीएम ने कहा कि भाजपा का अफवाह फैलाओ सेल अफवाह फैलाने में माहिर है. यह विशेष प्रिमिटिव बैगा जनजाति के लोग बनाते हैं. यह सोने से भी ज्यादा कीमती है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57