Advertisement

नेत्रदान शिविर में 180 ने कराया परीक्षण, 5 के ऑपरेशन का खर्च उठाएगा अग्रवाल मोवा कापा मोहल्ला समिति

रायपुर। अग्रवाल मोवा कापा मोहल्ला समिति और एमजीएम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में मोवा में एक दिवसीय नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 180 लोगों ने अपना परीक्षण कराया, वहीं 5 लोगों के ऑपरेशन का पूरा खर्च अग्रवाल मोवा का मोहल्ला समिति ने उठाने का निर्र्णय लिया।
इस अवसर पर एमजीएम हॉस्पिटल की डायरेक्टर दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि एमजीएम हॉस्पिटल में मोतियाबिंद कार्निया, ग्लायकोमा, विटोयोरेटीना, मोबाइल आई क्लिनिक, वीसीटी, अल्ट्रासाउंड के अलावा नेत्र से संबंधित अन्य बामारियों का इलाज किया जाता है। अभी तक यहां 80000 से अधिक मरीजों का आपरेशन तथा 15 से 18 करोड़ लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है। अग्रवाल समाज के सलाहकार कैलाश मुरारका ने कहा कि मोवा कापा समिति हमेशा से इस प्रकार के सेवा कार्य में लगी रहती है और आज 180 लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण करवाया जिसमें 5 लोगों के ऑपरेशन की जरुरत महसूस किया गया। अग्रवाल मोवा कापा मोहल्ला समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि वे इन पांच लोगों के ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता और समाज के प्रमुख राजीव अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजीव तायल, डॉ. नेहा अग्रवाल के साथ ही अग्रवाल समाज के पदाधिकारी व एमजीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57