Advertisement

जयंती पर श्यामाचरण शुक्ल को सीएम ने किया नमन,सहज सरल व्यक्तित्व के थे धनी

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक श्री अजय कुमार लल्लू और श्री गुरदीप सिंह सप्पल भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि श्यामाचरण जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57