Advertisement

सरकार अपनी एजेंसीज का कितना भी गलत उपयोग कर ले, हमारे कार्यकर्ता अपने वादे से पीछे नहीं हटने वाले : कुमारी सैलजा

रायपुर. राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद अब प्रभारी कुमारी सैलजा दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं. सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, उनकी सरकार अपनी एजेंसीज का कितना भी गलत उपयोग कर ले, लेकिन हमारे कार्यकर्ता अपने वादे से पीछे हटने वाले नहीं हैं. केंद्रीय ऐजेंसियों की कार्रवाई से ये जाहिर होता है कि ये दमन की राजनीति है.

एयरपोर्ट पर उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी, छत्तीसगढ़ के लोगों का, सभी कार्यकर्ताओं का, सभी जो कार्यकर्ता हैं, नेता हैं सबसे पहले उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी. सब ने मिलकर जो मेहनत की है जो काम किया है, मुझे लगता है कि कई लोग रातभर सो भी नहीं पाए होंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सैलजा ने कहा कि मीडिया के साथियों ने हमारा पूरा साथ दिया है, हम जानते हैं थोड़ी तकलीफ भी हो सकती है, लेकिन सब ने बड़े अच्छे से यह काम किया है. ये आसान नहीं था दूर-दूर से लोग आए थे, हजारों की तादाद में लोग आए थे. सबके रहने की, खाने की व्यवस्था, आप सब ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया है. एक नया संदेश यहां से गया है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57