Advertisement

CG NEWS : 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी बोला- मोबाइल पर आया था

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसने अपने मोबाइल से इसे अपलोड किया था, जिसे दिल्ली की NCRB की टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा। आरोपी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस की निगरानी के लिए एनसीआरबी को निर्देशित किया है, जिस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान कर कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को भेजती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोबाइल के जरिए पकड़ाया आरोपी

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। अब केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी युवक बोला- मोबाइल पर आया था वीडियो

पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता और नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47