Advertisement

BREAKING NEWS : 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजे गए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी

BREAKING NEWS : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

चार मार्च तक सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया

राउज एवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब सिसोदिया चार मार्च तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में कहा था कि आबकारी घोटाले में अभी सिसोदिया से पूछताछ करनी है और इस मामले में डिटेल जानकारी चाहिए। इन सबके लिए उन्हें पांच दिन की रिमांड चाहिए और फैसली भी उन्ही के पक्ष में आया।

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकारी अदाणी की नौकरी कर रही है। अदाणी ने लाखों-करोड़ों रुपये का घोटाला किया लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई व ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोदी सरकार ने अदाणी को आकाश लेकर पाताल तक सब दे दिया। लोगों का ध्यान इस मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा ने जानबुझकर सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया। उनकी गिरफ्तार एक राजनीतिक षंडयंत्र है।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक आंदोलन से निकली है। सिसोदिया के घर व दफ्तर से जांच में सीबीआई और ईडी को कुछ नहीं मिला। उनके खिलाफ इसके पास कोई सबूत नहीं है। हमारी सरकार केंद्र से लिए गले की हड्डी बन गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57