Advertisement

सीएमओ साहब कटघोरा नपाप मे पानी व्यवस्था दुरुस्त करे अन्ययथा होगा आंदोलन- राजेश यादव

सीएमओ साहब कटघोरा नपाप मे पानी व्यवस्था दुरुस्त करे अन्ययथा होगा आंदोलन- राजेश यादव

कटघोरा – झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने कटघोरा नगर पालिका के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को चेतावनी दिया है 7 दिवस के अंदर नगर पालिका के सभी वार्डो मे करे पेयजल की व्यवस्था नही तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
नगर पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. कटघोरा के वार्ड नं 7 के वार्डवासी, स्कूली बच्चे समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर पालिका के सामने जमकर प्रदर्शन किया. स्कूली बच्चों ने मुख्यमार्ग के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की. जिसकी वजह से कटघोरा से बिलासपुर मार्ग में वाहनों का जाम लग गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

वहीं प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि, कटघोरा नगर पालिका ने पानी समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही है. पानी टैंकर रोज नहीं आने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी पानी के टैंकर का इंतजार करना पड़ता है. लोग रोजी मजदूरी करने जाते हैं, लेकिन पानी टैंकर के समय पर नहीं आने से लोगों को काम पर जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं.
भाजपा नेता श्री यादव ने कहा सड़क निर्माण के कार्यो के लिए पानी टेंकर उपलब्ध हो जाता हैं परन्तु वार्ड वासियों के लिए नगर पालिका परिषद पेयजल उपलब्ध कराने मे असफल है। पेयजल के लिए माताओ बहनो को सड़को पर आना पड़ता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05