Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर -सरस्वती शिशु मंदिर विश्रामपुर में तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सूरजपुर सरगुजा व बलरामपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के आचार्य आचार्या 150 की संख्या में शामिल हुए ।यह आयोजन विद्या भारती की योजना के अनुरूप संचालित किया जाता है ।तीन दिवसीय आवासीय सम्मेलन में आचार्यों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ,साथ ही आचार्यों को आदर्श शिक्षा प्रदान करने की सीख दी गई । प्रथम दिवस सभी आचार्यों का नगर भ्रमण भारत माता की झांकी के साथ शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों में निकाला गया । द्वितीय दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत व नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई । तृतीय दिवस आचार्य विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिए जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कलावती कडिया विद्यालय रही, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नरेंद्र करवा विद्यालय ने प्राप्त किया, रस्सी दौड़ में रीता सिंह चलगली विद्यालय प्रथम रही, चित्रकला में रिमचो चांदो विद्यालय प्रथम रही, टी एल एम में देवेंद्र करवां विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे, नृत्य प्रतियोगिता में लटोरी विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त किए इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती के संगठन मंत्री जुड़ावन सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय समिति के व्यवस्थापक शशि नानू , सह व्यवस्थापक सरोज सिन्हा , सदस्य संजय सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्राचार्य प्रमोद ओझा , एवं विद्यालय के समस्त आचार्य आचार्या उपस्थित थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57