Advertisement

वी एम कॉलेज आफ नर्सिंग बिश्रामपुर का लैंप लाइटिंग व दीक्षांत समारोह आज

वी एम कॉलेज आफ नर्सिंग बिश्रामपुर का लैंप लाइटिंग व दीक्षांत समारोह आज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी होंगे शामिल

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर-वी.एम कॉलेज ऑफ नर्सिंग जो बिश्रामपुर में लैंप लाइटिंग सेरिमनी का आयोजन आज
उक्त संबंध में संस्था के अध्यक्ष विजयराज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार के लैंप लाइटिंग समारोह को भव्य बनाने हेतु तैयारियां जोरो की जा रही हैं इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव शामिल होंगे साथ ही युवाओ में लोकप्रिय यूथ आइकॉन पूर्व आईएएस एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ के महामंत्री ओ पी चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. श्री अग्रवाल ने बताया की इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग शासन के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में श्री अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के विद्यार्थियों के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह होगा साथ ही कॉलेज में पहली बार नर्सिंग की शिक्षा पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का दीक्षांत समरोह का आयोजन भी जाना है, जिसमे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति भी छात्र-छात्राओं द्वारा दी जाएगी. कार्यक्रम में संभाग भर के विभिन्न गणमान्य अतिथियों का आगमन व इस गरिमामई कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिवार व विद्यार्थियों में काफी हर्ष का माहौल है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57