CG JOB NEWS : यहाँ लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 59 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर न्यूज़।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कल जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होकर कैंप का लाभ ले सकते हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से विश्वभारती आटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड एवं बजाज फायनेंस रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटिव टेलीकालर, इंश्योरेंस एक्सीक्यूटिव एचआरई, सर्विस एडवायजर एवं सेल्स आफिसर (बजाज फायनेंस डिजिटल पार्टनर) आदि के 59 पदों पर भर्ती की जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता 12वीं, किसी भी संकाय में स्नातक एव बीई मैकेनिकल उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित आवेदकों की भर्ती पर उन्हें 8 से 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र, बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।