ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

AIIMS की महिला क्लर्क से दुष्कर्म, HOD ने घर बुलाकर की हैवानियत

रायपुर। रायपुर में AIIMS की महिला क्लर्क के साथ एम्स में इंजीनियरिंग विभाग के HOD ने रेप किया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे घर बुलाकर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई। इसके बाद जब महिला होश में नहीं थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि, एम्स में इंजीनियरिंग विभाग के HOD राजेश सिंह से काम के सिलसिले में बातचीत हुआ करती थी। उसने जून 2022 में अपने घर बुलाया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। रेप के बाद जब उसे होश आया। तब पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। महिला के बात करने पर राजेश ने कबूला कि उसने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

घटना के बाद राजेश सिंह ने महिला से माफी मांग ली। किसी तरह महिला भी मान गई, और फिर कुछ महीने तक राजेश सिंह चुप था। लेकिन दिसंबर 2022 से वह महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। उस दौरान राजेश सिंह ने महिला के फोन पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एम्स प्रबंधन से शिकायत की थी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने राजेश सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपी लगातार मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मैंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बताया। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला शादीशुदा है। उसका एक 10 साल का बच्चा भी है। कबीर नगर टीआई अमित कश्यप के मुताबिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!