Advertisement

अनकुंपा नियुक्ति संघ का विरोध जारी…जानिए क्यों महिला ने करवाया मुंडन

रायपुर। बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके पहले अलग-अलग तरह से ये लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा सोमवार को और भड़क गया। एक महिला तो इतनी नाराज थी कि उसने रोते हुए मुंडना कर लिया है। उसका कहना है कि मुझे नौकरी दी जाए। मेरे पति की मौत के बाद से मैं परेशान हूं। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 4 महीने से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अब तक बात नहीं बनी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दरअसल, ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं हैं और रायपुर में 20 अक्टूबर 2022 से लगातार आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं, जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है। मगर इन्हें आज तक नौकरी नहीं मिला है। चुनाव के पहले सरकार ने वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते कई दिनों से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57