Advertisement

परीक्षा से भय की समस्या, मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक ने किया समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों की समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। हेल्पलाइन में आज समस्या समाधान के लिए 125 फोन कॉल टोल फ्री नंबर पर आए। मनोचिकित्सक डॉ. स्वाती शर्मा और मनोवैज्ञानिक डॉ. वर्षा वरंवडकर द्वारा तनाव, परीक्षा से भय, छोटे प्रश्नों को याद करने के तरीके, याद नहीं हो रहा है, टेंशन आ रहा है, नींद बहुत आती है, याद किया हुआ भूल जाने से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर +91-18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक निरंतर विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बताई जा रही हैं, जिसका त्वरित समाधान मंडल द्वारा किया जा रहा है। हेल्पलाइन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है। हेल्पलाइन पर परीक्षार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के प्रश्न परीक्षा शुरू होने से पहले पूछे जा रहे हैं। हेल्पलाइन पर विषय-विशेषज्ञों के साथ ही मंडल के उप सचिव श्री जे.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिता सौंधी, श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती अलका दानी के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57