Advertisement

एग्जिट पोल में त्रिपुरा व नगालैंड में भाजपा व मेघालय में एनपीपी को बहुमत

नई दिल्ली। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न मीडिया चैनलों ने अपने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किये हैं। इनके मुताबिक पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में फिर से भाजपा की सरकार बननेवाली है। वहीं नगालैंड में भी बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में एनपीपी को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
त्रिपुरा-
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में 60 सीटों में से बीजेपी को 36-45 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलती दिख रही हैं।
जी न्यूज़-मर्टिज एग्जिट पोल ने भी त्रिपुरा में 29 से 36 सीटों के साथ बीजेपी की वापसी की भविष्यवाणी की है।एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
नगालैंड-
जी न्यूज़-मर्टिज एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन 35-43 सीटों के साथ भारी जीत दर्ज करनेवाली है। कांग्रेस को 1 से 3 और एनपीएफ को 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 38-48 सीटें मिल सकती हैं। एनपीएफ को 3-8 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें और अन्य को 5-15 सीटें मिलने के आसार हैं।
टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-एनडीपीपी को 39-49 सीटें, एनपीएफ को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
मेघालय-
जी न्यूज-मर्टिज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 21-26 सीटें, बीजेपी को 6-11 सीटें, टीएमसी को 8-13 सीटें, कांग्रेस को 3-6 सीटें और अन्य के खाते में 10-19 सीटें जाने का अनुमान है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 18-24 सीटें, बीजेपी को 4-8 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, टीएमसी को 5-9 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 29 फीसदी वोट, कांग्रेस को 19 फीसदी और बीजेपी को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47