Advertisement

चलती स्कॉर्पियो पर स्टंटबाजी : पुलिस ने की कार्रवाई, माफी मांगते रहे युवक

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में फिर से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आप देख सकते हैं कि चलती स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहे इन युवकों में न पुलिस का डर दिख रहा है, और न कानून का खौफ है। किसी ने जब इनका वीडियो बनाकर एसपी अभिषेक पल्लव को भेजा तो इसके बाद इन पर चालानी कार्रवाई की गई है। युवकों ने पुलिस ने माफी भी मांगी है।

पूरे मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने इस वीडियो को ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर को भेजा। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन CG 07 LD 7499 के मालिक को ट्रैफिक टॉवर बुलाकर उनके खिलाफ 2 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि गाड़ी दुर्ग कातुल बोर्ड निवासी डेविड तिर्की की है। गाड़ी मालिक ने बताया कि उनका बेटा शादी में गया था। वहां से लौटते समय उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐसी गलती की थी। इसके बाद ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चालक और लड़के को बुलाकर दोबारा भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी है।

शिवनाथ ओवरब्रिज की घटना

ये पूरी घटना शिवनाथ ओवर ब्रिज की है। गाड़ी मालिक ने बताया कि, 6 महीने पहले इस तरह की गलती उनके द्वारा की गई थी। किसी ने 6 माह पुराना वीडियो एसपी को भेजा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लग्जरी कार में नंबर प्लेट की जगह लिखा था एमआर कुमार

ट्रैफिक डीएसपी ने एक लग्जरी कार को पकड़ा। जिसमें पीछे नंबर प्लेट की जगह अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में एमआर कुमार लिखा हुआ था। ट्रैफिक डीएसपी ने कार को ट्रैफिक टावर में खड़ा कराया। इसके बाद नंबर प्लेट से स्टीकर को हटाया और चालानी कार्रवाई करने के बाद गाड़ी मालिक से लिखित में लिया कि वो नंबर प्लेट जाते ही लगाएगा। इसके बाद कार को छोड़ा गया।

दुर्ग एसपी ने लोगों से की अपील

दुर्ग एसपी डॉ़. अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का स्टंट न करें। इससे जान की जोखिम का खतरा रहता है। इतना ही नहीं ऐसा करके आप खुद के साथ-साथ दूसरे की जान भी जोखिम में डालने का काम कर रहे हैं।

दुर्ग-भिलाई का ये स्टंट करते हुए वीडियो में युवक के स्वैग को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। जितना मजेदार स्टंट है, उतना ही मजेदार और दिलचस्प स्टंट करने वाला शख्स है। आप देख सकते हैं कि बाइक स्टंट कर रहे इस युवक ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है,और लाल टोपी पहनकर स्टंटबाजी कर रहा है,आखिरकार इसका वीडियो इसे ही महंगा पड़ गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57