Advertisement

आदिवासी को और कितना दबायेगी कांग्रेस : केदार कश्यप

भूपेश की मौजूदगी में मरकाम से बदसलूकी पर बरसी भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वागत के लिए तत्पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सोनिया के सुरक्षा गार्ड द्वारा बदसलूकी से रोक दिए जाने के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पहले एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष के फोटो बैनर, होर्डिंग, फ्लेक्स से सुनियोजित साजिश के तहत गायब किए गए, फिर बाद में उन्हें चिपकाया गया और हद तो तब हो गई जब सोनिया गांधी का स्वागत करने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को सोनिया गांधी  के गार्ड ने रोक दिया। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं वहां खड़े थे। क्या एक आदिवासी नेता, जो प्रदेश कांग्रेस संगठन का मुखिया है, उसकी इतनी भी हैसियत नहीं है कि वह अपने नेताओं का स्वागत कर सके

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने सवाल किया कि आदिवासी नेता मोहन मरकाम से सोनिया गांधी को कैसा खतरा था? मुख्यमंत्री स्वयं वहां खड़े होकर आदिवासी का अपमान देखते रहे। इससे यह साफ हो गया है कि कांग्रेस आदिवासियों को हमेशा दबा कुचला ही देखना चाहती है और कभी भी उन्हें नेतृत्व नहीं देगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57